अंबेडकर नगर में महिला पर जबरन कब्जा और उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद के ग्राम जमिनियाँ से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के निवासी कुलदीप (पुत्र रामदेव उर्फ देवराज) ने अपनी पट्टीदार अमरावती पत्नी अजीत उर्फ गुड्डू पर घर में जबरन कब्जा करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित कुलदीप का कहना है कि उसकी पुश्तैनी संपत्ति पर अमरावती द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि वह घर में घुसकर आए दिन विवाद करती है और गाली-गलौज के साथ झगड़ा करती रहती है। पीड़ित के मुताबिक, परिवार के सदस्य बाहर काम करते हैं, जिसका फायदा उठाकर आरोपी महिला घर में आकर हंगामा करती है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और विरोध करने पर धमकियां दी जाती हैं। कुलदीप का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले भी स्थानीय स्तर पर की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा और न्याय मिल सके।













0 Comments