धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर पैड़ा वाले बाबा की बड़ी घोषणा, दो असहाय बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का उठाएंगे जिम्मा

 धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर पैड़ा वाले बाबा की बड़ी घोषणा, दो असहाय बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का उठाएंगे जिम्मा

बस्ती एएसपी टाइम्स) पैड़ा धाम के महंत एवं प्रसिद्ध संत पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने बागेश्वर धाम सरकार के प्रसिद्ध कथावाचक  के जन्मदिन (अवतरण दिवस) के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस विशेष अवसर पर उन्होंने एक सराहनीय सामाजिक घोषणा भी की।

पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने घोषणा करते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर वह दो असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का सम्पूर्ण दायित्व स्वयं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर आवश्यक संसाधनों तक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।

पैड़ा वाले बाबा ने कहा कि  सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके विचार और प्रवचन समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंद और असहाय बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो किसी भी बच्चे के जीवन को नई दिशा और उज्ज्वल भविष्य दे सकता है।

पैड़ा वाले बाबा ने भगवान से प्रार्थना करते हुए धीरेंद्र शास्त्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की तथा कहा कि वे इसी प्रकार धर्म और समाज की सेवा करते रहें।

Post a Comment

0 Comments