भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ ने विधानसभा 310 से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, बोले—पार्टी मौका देगी तो पूरी ताकत से लड़ूंगा
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और जिला मीडिया प्रभारी मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ ने कहा है कि यदि पार्टी उन्हें विधानसभा 310 से चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो वह पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से संगठन और समाज की सेवा में सक्रिय हैं और पार्टी द्वारा दिए गए हर दायित्व का ईमानदारी से पालन किया है।
मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ ने बताया कि वर्ष 2002 से 2006 तक उन्होंने विद्यार्थी परिषद से जुड़कर महाविद्यालय में सक्रिय भूमिका निभाई और छात्रसंघ चुनाव में परिषद समर्थित कई प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहकर लोगों को विचार परिवार से जोड़ने का कार्य किया और नियमित रूप से अधिक से अधिक लोगों को शाखा से जोड़ते रहे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य शुरू किया और 2012 से पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। पार्टी के विभिन्न अभियानों को जनता तक पहुंचाने, सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने का कार्य लगातार करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान चौरासी कोसी परिक्रमा के समय अयोध्या के निकट भगवान राम की जन्मस्थली मखौड़ा से उन्हें गिरफ्तार किया गया था और लगभग 9 दिन तक गोरखपुर जेल में बंद रखा गया। इसके अलावा पार्टी के कई आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उन्होंने 2012 विधानसभा, 2014 लोकसभा, 2017 विधानसभा, 2019 लोकसभा, 2022 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव सहित कई चुनावों में पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन किया। कई अभियानों में प्रभारी के रूप में भी काम किया और लगभग 10 दर्जन से अधिक अन्य दलों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनसंपर्क के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य किया और हमेशा पार्टी के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी कार्यकर्ता या नेता से विवाद या अपशब्द का प्रयोग नहीं किया और सामाजिक क्षेत्र में भी लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे।
सामाजिक कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बस्ती की गंगा कही जाने वाली नदी की सफाई और जीर्णोद्धार के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए भी नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं।
राजनीतिक और प्रशासनिक दायित्वों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि संगठन और केंद्र सरकार के सहयोग से उन्हें रेलवे परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया था। इस दौरान बस्ती स्टेशन पर रेल मंत्रालय और स्थानीय सांसद के सहयोग से 16 ट्रेनों का ठहराव कराया गया। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों की समस्याओं को डीआरएम और रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया गया।
वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित जिला पर्यावरण समिति के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के तहत श्रावण मास में जनपद के सभी शिव मंदिरों पर वृक्षारोपण कराया गया और स्थानीय पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए बजट आवंटन करवाकर कार्य कराया गया। उन्होंने बताया कि बस्ती जनपद की नदियों की सफाई, प्रदूषण रोकने और फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को खत्म कराने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। अब तक जनपद में 56 हजार से अधिक वृक्षारोपण कराया जा चुका है।
पार्टी संगठन में उन्हें वर्ष 2013 में भाजपा नगर उपाध्यक्ष, 2016 में नगर महामंत्री तथा बाद में विधि विषय विभाग का जिला संयोजक बनाया गया। वर्तमान में वह भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन की सेवा कर रहे हैं।
अपने सामाजिक दायित्वों के बारे में उन्होंने बताया कि वह कायस्थ समाज से आते हैं और बस्ती सहित प्रदेश के कई जिलों में समाज को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में उन्होंने कई जिलों में संगठन खड़ा कर समाज को जोड़ने का कार्य किया है। समाज के युवाओं को रोजगार दिलाने, जरूरतमंद परिवारों की मदद करने और पीड़ित लोगों को प्रशासन से न्याय दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
व्यवसाय के बारे में उन्होंने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और पिछले 18 वर्षों से बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर में वकालत कर रहे हैं। साथ ही कई बड़ी संस्थाओं में लीगल एडवाइजर के रूप में भी कार्य करते हुए लोगों की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें विधानसभा 310 से चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो वह संगठन और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।













0 Comments