जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिन्दी दिवस
बस्ती (एएसपी टाइम्स) जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में हिन्दी दिवस बड़े ही उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए कविता, दोहे, गायन, नृत्य, नाटक एवं भाषणों के माध्यम से हिन्दी भाषा के महत्व को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री राकेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी केवल संपर्क की भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और प्राचीन परंपराओं की पहचान है। यह देश की विभिन्न संस्कृतियों एवं राज्यों को जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिन्दी का सम्मान करने तथा इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया।
साकेत सर ने अपने विचारों एवं कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वहीं राजश्री, वंशिका, अदिति, अवंतिका, आयत, अनमोल, आर्षब, लक्षिता, भावनी, आर्यन, साल्वी, अंशिका, ईशा, आरुषि, कृतिका, प्रखर, लक्ष्य, रिद्धी, विधान, सिद्धान्त, अनन्त, विनायक, हिमांशी, आराध्या, शिवानी, यशिका, फलक, यशू, मान्या, निशिता एवं निरवी ने कविता एवं दोहों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रास्ती, आयुष, आर्यन, भावनी, अवन्तिका, आकृति एवं आदित्य ने ओजस्वी भाषणों से हिन्दी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। आद्या, इक़रा, आरोहि, प्रगति, अपूर्वा, लक्ष्य, प्रखर, आरिफ़ा एवं सान्वी ने हिन्दी भाषा पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया।
कार्यक्रम का संचालन अवन्तिका एवं आकृति ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर राकेश, राजेश, साकेत, आयुषी, प्रियंका, पवन, सूरज, सावित्री, महिमा, क्षमा, शिवा, अभिनव, अरविन्द, अमन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान, प्रेम एवं गौरव की भावना को और मजबूत किया।













0 Comments