गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने डीएम से की मुलाकात, जल्द समाधान का भरोसा

 गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने डीएम से की मुलाकात, जल्द समाधान का भरोसा

बस्ती में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों के संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर लग रही लंबी-लंबी लाइनों और आम जनता को हो रही दिक्कतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

संजय चौधरी ने कहा कि जिले में कहीं भी गैस सिलेंडर की वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभालने और लोगों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति कराई जाएगी।

वहीं जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने आश्वासन दिया कि सभी गैस एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन लगातार लोगों तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है और आने वाले कुछ समय में यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।


Post a Comment

0 Comments