माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड में 5 लोगों की मौत, 14 घायल, यात्रा रोकी गई

 माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड में 5 लोगों की मौत, 14 घायल, यात्रा रोकी गई


जम्मू-कश्मीर (एएसपी टाइम्स)के कटरा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर हादसे की खबर है। यहां अर्धकुवारी में एक भोजनालय के पास लैंडस्लाइड हुआ है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर स्थित अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। एक अधिकारी ने बताया है कि ये क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी है कि ये लैंडस्लाइड इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ है और कई लोगों के घायल होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हैं।

Post a Comment

0 Comments