दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स में मातृ दिवस की धूम

 दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स में मातृ दिवस की धूम

बस्ती (एएसपी टाइम्स) पचपेड़िया रोड स्थित दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स शाखा में मातृ दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, स्नेह और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माताओं के प्रति आदर, प्रेम और कृतज्ञता की भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अमर मणि पांडेय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मातृ दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि मातृ दिवस हम सभी के लिए अत्यंत विशेष अवसर है, क्योंकि यह दिन मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को सम्मान देने का दिन है। उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका स्नेह सदैव प्रेरणा देता है।

विद्यालय की प्रिंसिपल अर्चना पांडेय ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार की ओर से यह आयोजन माताओं के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करने का एक छोटा सा प्रयास है।

एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं वाइस प्रिंसिपल दिनेश त्रिपाठी ने भी सभी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित मदर्स डे गेम प्रतियोगिता में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में दीपा ने प्रथम तथा आकृति सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया।

समारोह को सफल बनाने में श्रीमती नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, रिचिका सिंह, संजू सिंह, आराध्या सिंह, आकांक्षा मिश्रा, अभिषेक वर्मा, अयाज अहमद, अभिनव प्रजापति, आफताब शेख, नंदिनी गाडिया, प्रिया पांडे, रश्मि शुक्ला एवं प्रीति मिश्रा सहित विद्यालय परिवार के शिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को पुनः शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि मातृ दिवस का यह आयोजन सभी के लिए एक सुखद और यादगार अनुभव बनकर रहेगा।

Post a Comment

0 Comments