भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश सोनकर ने दी बस्ती वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं, 2027 में महादेवा विधानसभा से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
बस्ती (एएसपी टाइम्स) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मनोनीत सभासद रहे सतीश सोनकर ने नव वर्ष के अवसर पर बस्ती जनपद के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व ने अवसर दिया तो वे वर्ष 2027 में महादेव विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
सतीश सोनकर ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है और हमेशा संगठन व जनता के हित में कार्य किया है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा भावना आगे भी निरंतर बनी रहेगी।
सतीश सोनकर वर्ष 1991 में नगर पालिका परिषद, बस्ती के मनोनीत सभासद रहे। इसके बाद उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) के रूप में 1991 से 1994 तक, जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) के रूप में 1994 से 1997 तक तथा जिला महामंत्री भाजपा (नगर पालिका परिषद, बस्ती) के रूप में 1995 से 2000 तक दायित्व निभाया।
उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री (1999-2001), नगर पूरब विधानसभा 151 के प्रभारी (2002-2006), जिला कार्य समिति सदस्य (2008-2013), प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रम प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश (2014) तथा जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा (2019) के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त वे भारत सरकार के जन शिक्षण संस्थान के सदस्य भी रहे हैं।
बस्ती जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए विभिन्न आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। अटल संदेश यात्रा, किसान जागरण यात्रा सहित जनहित से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को लेकर समय-समय पर किए गए आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि संगठन और जनता का सहयोग मिला तो वे आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा करते रहेंगे।













0 Comments