शांतिपूर्ण कार्यक्रम के बाद आयोजक पर दर्ज एफआईआर को लेकर उठा विवाद, मुकदमा वापस लेने की मांग

 शांतिपूर्ण कार्यक्रम के बाद आयोजक पर दर्ज एफआईआर को लेकर उठा विवाद, मुकदमा वापस लेने की मांग

बस्ती (एएसपी टाइम्स)जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का 29 अप्रैल 2026 को जीआईसी बस्ती में आयोजित सनातन धर्म संवाद कार्यक्रम, जो प्रशांत पाण्डेय के संयोजन में सम्पन्न हुआ था, अब विवादों में घिर गया है। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बावजूद आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर आपत्ति जताई गई है।

मेधा पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता पंडित दीनदयाल तिवारी ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के दौरान न तो प्रशासन को कोई असुविधा हुई और न ही आम जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही, किसी की भावनाएं भी आहत नहीं हुईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिन बाद पुलिस प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय के खिलाफ तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने और कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई, जो पूरी तरह निराधार और दुर्भावनापूर्ण है।

पंडित दीनदयाल तिवारी ने आगे कहा कि प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उक्त मुकदमे को तत्काल वापस लेना चाहिए, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनी रहे और उस पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।


Post a Comment

0 Comments