भाजपा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है, विपक्ष बांटने की: संसद में पप्पू यादव का कथित आचरण निंदनीय: सनातन का चोला पहनकर ऐसा कृत्य स्वीकार नहीं: डॉ. रोली सिंह

 भाजपा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है, विपक्ष बांटने की: 

संसद में पप्पू यादव का कथित आचरण निंदनीय:

सनातन का चोला पहनकर ऐसा कृत्य स्वीकार नहीं: डॉ. रोली सिंह


बस्ती (एएसपी टाइम्स) भाजपा नेत्री डॉ. रोली सिंह ने कहा कि बस्ती सदर विधानसभा को ओबीसी बाहुल्य बताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व समय-समय पर विभिन्न समाजों के जनप्रतिनिधियों ने किया है, इसलिए इसे किसी एक जाति विशेष का क्षेत्र बताना केवल राजनीतिक प्रचार है।

डॉ. रोली सिंह ने कहा कि भाजपा जातीय राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि सामाजिक समरसता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर कार्य करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस जातीय समीकरणों के आधार पर राजनीति करती हैं, जबकि भाजपा सभी समाजों के हित में कार्य करती है।

उन्होंने सांसद पप्पू यादव के संसद में किए गए कथित आचरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सनातन धर्म का चोला पहनकर इस प्रकार का व्यवहार करना निंदनीय है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का उल्लेख करते हुए डॉ. रोली सिंह ने कहा कि उनसे मिलने पर नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है तथा संगठन और जनसेवा के लिए और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें बस्ती सदर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है तो सीवर, जल निकासी, स्टेडियम सहित क्षेत्र के सभी लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास करेंगी।

डॉ. रोली सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा वर्ग भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है और विपक्ष केवल सरकार के विरोध की राजनीति कर रहा है।


Post a Comment

0 Comments