श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
बस्ती (एएसपी टाइम्स) श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक उदयनारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं आगामी वर्ष में और अधिक मेहनत कर अपने स्थान को बनाए रखें।
उन्होंने यह भी कहा कि जो विद्यार्थी इस बार स्थान प्राप्त नहीं कर सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि नई ऊर्जा और लगन के साथ मेहनत कर भविष्य में सफलता हासिल करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।













0 Comments