स्व. बृजेंद्र प्रसाद मिश्रा (बब्बू) की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर संपन्न, 52 लोगों ने किया रक्तदान
बस्ती (एएसपी टाइम्स) ग्लोबल मेडिकल सेंटर एवं यंग फू कैफे, मालवीय रोड, पर स्वर्गीय बृजेंद्र प्रसाद मिश्रा (बब्बू) की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 52 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से विनय कुमार पांडेय, आशीष मिश्रा, विशाल चौधरी, अमित मिश्रा, ऋषि श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, शुभम दुबे, आदित्य पांडेय, उत्कर्ष त्रिपाठी, विनीत मिश्रा, प्रेमनाथ मिश्रा, मयंक शुक्ला, अनुराग पांडेय, सनी सिंह, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, रितेश सोनकर, आकाश निषाद, वर्षिका, हिमांशु सिंह, अजीत सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर समाजसेवी शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि जिस उत्साह के साथ लोगों ने रक्तदान किया, वह समाज में बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।
हॉस्पिटल के संचालक चंदन मिश्रा ने बताया कि शिविर में पूरी सावधानी और चिकित्सकीय देखरेख में रक्त संग्रहण किया गया। उन्होंने कहा कि 52 यूनिट रक्त का संग्रहण कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
वहीं प्रेमनाथ मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय बृजेंद्र प्रसाद मिश्रा की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सके।













0 Comments