नगर पालिका विकास के लिए पूरी तरह तैयार हूं, पार्टी ने मौका दिया तो निभाऊंगा जिम्मेदारी – जगदीश प्रसाद शुक्ल
जनपद वासियों को होली की दी शुभकामनाएं
बस्ती (एएसपी टाइम्स)जगदीश प्रसाद शुक्ल ने जनपद वासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। हमें इस पर्व को आपसी सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का निर्वहन वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हैं। लोकसभा, विधानसभा एवं नगर पालिका सहित सभी चुनावों में पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार अधिकृत प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार कर उन्हें विजयी बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं।
श्री शुक्ल ने आगे कहा कि यदि भविष्य में पार्टी उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद का टिकट देती है तो वे इसके लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, बेहतर पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनसेवा के माध्यम से क्षेत्र का विकास करना है। वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं।
अंत में उन्होंने सभी जनपदवासियों से होली का पर्व प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।













0 Comments