बस्ती में मनरेगा मजदूरों का 75 दिनों से भुगतान लंबित, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने उठाई आवाज

मनरेगा मजदूरों का 75 दिनों से भुगतान लंबित, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने उठाई आवाज

बस्ती विकास भवन के गेट पर जनपद में मनरेगा योजना के तहत कार्यरत मजदूरों की बकाया मजदूरी को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी-बस्ती के अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बताया कि प्रदेश में लाखों मजदूरों को पिछले लगभग 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में करीब 2000 करोड़ रुपये से अधिक का मनरेगा भुगतान लंबित है। इसके साथ ही ग्राम रोजगार सेवकों और अन्य संविदा कर्मियों को भी कई महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

विश्वनाथ चौधरी, जिला अध्यक्ष

“प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान न होना सरकार की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। वहीं ग्राम रोजगार सेवक और संविदा कर्मी भी महीनों से अपने मानदेय के लिए भटक रहे हैं। हम मांग करते हैं कि सरकार तत्काल सभी बकाया भुगतान जारी करे, ताकि मजदूरों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।”

जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर मजदूरों और कर्मियों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी किया जाए।

Post a Comment

0 Comments