सती माता मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया बस्ती में प्रशासन से कार्रवाई की मांग
बस्ती:(एएसपी टाइम्स) जनपद के मौहल्ला मुरलीजोत स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने सती माता मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं मंदिर के प्रमुख राजेश कुमार कसौधन के संयोजन में उपजिलाधिकारी बस्ती को ज्ञापन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि मौजा बस्तीखास, तप्पा हवेली, परगना बस्ती पूरब स्थित मंदिर की जमीन पर साबिरा नामक महिला द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिसमें कुछ हिस्से पर कब्जा किया भी जा चुका है। इस संबंध में 14 फरवरी 2020 को सुलहनामा भी किया गया था तथा उसके अनुपालन के लिए कई बार आदेश भी जारी हुए, लेकिन अब तक कब्जा नहीं हटाया गया।
बताया गया कि 23 अगस्त 2025 को पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम भी गठित की गई थी, लेकिन उसके बावजूद अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
अखिलेश सिंह (जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ) ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक कब्जा नहीं हटाया गया है, जिससे आम जनता में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
राजेश कुमार कसौधन (मंदिर प्रमुख) ने कहा कि यह मंदिर आस्था का केंद्र है और इसकी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
सुनील गुप्ता ने भी कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कब्जा हटवाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।
अंत में, प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि सुलहनामा के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए अवैध कब्जा यथाशीघ्र हटवाया जाए।













0 Comments