हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभा यात्रा, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभा यात्रा, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर समाजसेवी अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र "जय श्री राम" के जयकारों से गूंज उठा।

अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। यात्रा बड़ा समय माता मंदिर से सैकड़ों गाड़ियों के साथ निकाली गई, जिसमें भक्तजन भक्ति भाव में झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के तहत जागरण और फलाहार का भी आयोजन किया गया। जागरण में लोक गायक सूर्या सिंह ने अपने भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रोता देर रात तक झूमते रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि “हिंदू नव वर्ष हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाला व्यक्ति हमेशा सफल होता है, और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और धार्मिक भावना मजबूत होती है।”

वहीं अखिलेश चौधरी विक्की ने कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और एकता का संदेश फैलता है। युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारी संस्कृति और परंपराएं आज भी जीवंत हैं।”

कार्यक्रम का समापन उकड़ा पोखरा बाबा नगर तिराहा स्थित हनुमान मंदिर पर जागरण और फलाहार के साथ हुआ।


Post a Comment

0 Comments