पूर्व विधायक संजय प्रताप की पहल से सोनहा शिवाघाट मार्ग के निर्माण को मिली स्वीकृति

 पूर्व विधायक संजय प्रताप की पहल से सोनहा शिवाघाट मार्ग के निर्माण को मिली स्वीकृति

बस्ती (एएसपी टाइम्स) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल  की पहल रंग लायी और रुधौली विधानसभा क्षेत्र में राज्य सड़क निधि योजना से  सोनहा शिवाघाट मार्ग  से 7 किलोमीटर  सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिल गयी है। यह निर्माण लगभग 16 करोड़  रूपये से पूरा कराया जायेगा।

सड़क निर्माण की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुये पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि उन्होने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उ.प्र. शासन से रुधौली विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़को के निर्माण कराये जाने का आग्रह किया था। स्वीकृति के साथ ही सड़कों का निर्माण शुरू हो जायेगा और इसके पूरा हो जाने पर लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। पूर्व विधायक संजय प्रताप ने कहा कि रूधौली विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जितना संभव हो पाता है उनका प्रयास अनवरत जारी है। कहा कि सोनहा शिवाघाट मार्ग  का निर्माण बहुत आवश्यक था। 

Post a Comment

0 Comments