गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अंकुर वर्मा का बड़ा ऐलान, पकौड़ी चौराहे पर लगेगी स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा
बस्ती (एएसपी टाइम्स) गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने नगरवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता व अखंडता का संदेश देता है।
मीडिया से बातचीत करते हुए अंकुर वर्मा ने नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर में सड़क, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में शहर को और अधिक सुंदर व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कई नई योजनाओं पर काम किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को प्रेरणा देने और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से पकौड़ी चौराहे पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पकौड़ी चौराहे का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद चौराहा रखा जाएगा। इससे न केवल चौराहे की पहचान बदलेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा मिलेगी।
अंकुर वर्मा ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता के सहयोग से विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।













0 Comments