जीएसटी की नई दरों को लेकर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने की प्रेस वार्ता

जीएसटी की नई दरों को लेकर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने की प्रेस वार्ता 

बस्ती, (एएसपी टाइम्स) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए बदलाव को लेकर प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता का संचालन/संयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से हरीश द्विवेदी असम के प्रभारी पत्रकारों से मुख़ातिब हुए वार्ता में उन्होंने भारत सरकार द्वारा नई जीएसटी नीति को लेकर लेकर व्यापक चर्चा की जीएसटी की बारीकियों को समझाया और व इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। हरीश द्विवेदी ने नई कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से व्यापारियों को लाभ होगा।जीएसटी प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। जीएसटी स्लैब में किए गए संशोधन से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। रोजमर्रा के घरेलू उपयोग की वस्तुएं, जैसे चाय, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य उपभोक्ता उत्पादों पर दरें कम हुई हैं. उन्होंने कहा कि इस बदलाव का सबसे अधिक फायदा कमजोर वर्ग, सामान्य वर्ग और मध्यवर्गीय परिवारों को होगा।


पत्रकार वार्ता के दौरान नेक्स्ट जनरेश जी.यस.टी अभियान के सह-सयोजक  विनय यादव, भानु मिश्र जिला उपाध्यक्ष, अमृत वर्मा (कार्यालय प्रभारी), मनमोहन श्रीवास्तव (जिला मीडिया प्रभारी) वागीश सिंह, गौरव अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments