जीएसटी में छूट का फैसला सराहनीय जनता का होगा सीधा फायदा-संजय चौधरी

जीएसटी में छूट का फैसला सराहनीय जनता को होगा सीधा फायदा-संजय चौधरी


बस्ती (एएसपी टाइम्स) जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने जीएसटी की दरों को कम करने के केन्द्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुये कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री ने नवरात्रि और दीपावली के पर्व के उत्साह को दूना कर दिया है।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से संजय चौधरी ने कहा कि जीएसटी का दो स्लेब 5 और 18 प्रतिशत हो जाने से व्यापारियों को भी सुविधा होगी। दवा, खाद्यान्न के साथ ही जीवन से जुड़े लगभग 400 उत्पाद 22 सितम्बर से सस्ते हो जायेंगे। निश्चित रूप से यह कदम सराहनीय है। संजय चौधरी ने कहा कि अच्छा हो कि सरकार ऐसी व्यवस्था करे कि इसका समुचित लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे और वे महसूस कर सकें कि उन्हें इसका लाभ मिलने लगा है। व्यक्तिगत रूप से खरीदे जाने वाले हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस को पूरी तरह से जीएसटी से मुक्त कर दिया है और उन पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। संजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री की पहल से जीएसटी दरों में कमी की गई है, जो निश्चित रूप से सराहनीय है। 

Post a Comment

0 Comments