जरूरतमंद परिवार के लिए ‘पहल’ बनी सहारा, राशन से लेकर रोजगार तक की मदद

 

जरूरतमंद परिवार के लिए ‘पहल’ बनी सहारा, राशन से लेकर रोजगार तक की मदद


बस्ती (एएसपी टाइम्स) किसी परिवार का दर्द केवल सुन लेने से कम नहीं होता, बल्कि उसके साथ खड़े होकर उसकी जरूरतों को अपना समझने से वास्तविक मदद संभव होती है। इसी भावना के साथ ‘पहल’ के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) संजय मिश्रा ने एक जरूरतमंद परिवार के बीच पहुंचकर सहायता प्रदान की।

सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद पहल की ओर से सिलाई मशीन, प्रेशर कुकर तथा चावल, आटा, चीनी और दाल सहित आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। बच्चों के लिए मिठाई, टॉफी और खिलौने भी दिए गए, ताकि कठिन परिस्थितियों के बीच उनके चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके।

इस पहल के बाद राजस्व विभाग की टीम ने भी परिवार तक पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन द्वारा परिवार की सुध लिए जाने पर पहल से जुड़े लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

परिवार को तत्काल राहत देने के साथ ही उसे स्थायी सहारा देने की दिशा में भी कदम उठाया गया है। परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ा गया है, जिससे प्रतिमाह आय का साधन उपलब्ध हो सके और परिवार धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बन सके।


बताया गया कि परिवार के पास अपनी जमीन भी नहीं है। इस समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए उसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। पहल से जुड़े लोगों का कहना है कि सहायता का उद्देश्य केवल तत्काल परेशानी दूर करना नहीं, बल्कि परिवार के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाना है।

Post a Comment

0 Comments