अनिल कुमार त्रिपाठी बने टीम राहुल गांधी लेबर सेल के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प
बस्ती, (एएसपी टाइम्स)वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल कुमार त्रिपाठी को टीम राहुल गांधी लेबर सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय सचिव शेख मोहम्मद नईम ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पार्टी को जनपद में मजबूत करने की अपेक्षा जताई। साथ ही एक माह के भीतर जिला कमेटी गठित करने का निर्देश भी दिया गया है।
न्याय मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि अनिल कुमार त्रिपाठी कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।
मो. रफीक खां ने कहा कि अनिल त्रिपाठी की कार्य करने की ऊर्जा और पार्टी के प्रति समर्पण निश्चित रूप से कांग्रेस को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए उनके सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
राकेश पाण्डेय गांधियन और गिरजेश पाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है, जो जनपद में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे। अतीउल्लाह सिद्धीकी ने भी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में अनिल कुमार त्रिपाठी ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सम्मान और शुभकामनाओं के लिए सभी नेताओं के प्रति कृतज्ञता जताई।
इस अवसर पर अवधेश सिंह, साधूसरन आर्या, गंगा मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, सुनील पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, डीएन शास्त्री, आशुतोष पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, शकुन्तला देवी, महबूब आलम, मंजू पाण्डेय, साधू पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।













0 Comments