रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती की बैठक सम्पन्न, संतोष सिंह बने नए सभापति

 रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती की बैठक सम्पन्न, संतोष सिंह बने नए सभापति

बस्ती (एएसपी टाइम्स) रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती की महत्वपूर्ण बैठक आज सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संतोष सिंह को सोसाइटी का नया सभापति चुना गया।

नवनिर्वाचित सभापति संतोष सिंह के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने खुशी जताई और उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती जनसेवा और सामाजिक कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

बैठक में सोसाइटी के विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की गई तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


Post a Comment

0 Comments