उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल व इंटर में शत-प्रतिशत सफलता
बस्ती (एएसपी टाइम्स) उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026 में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। विद्यालय परिवार में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को लेकर खुशी का माहौल है।
हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा श्रेया राव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में अभिनय गुप्ता ने 89.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।
विद्यालय के हाईस्कूल परीक्षाफल में श्रेया राव 90%, खुशनुमा खातून 88%, अर्पिता गुप्ता 88%, रूद्र प्रताप साक्षी 87.8%, युवराज कसौधन 87.8%, अनामिका 87%, अनुराग कुमार 84%, विनित कुमार 84%, अभि यादव 83%, सुमित बारी 83%, खुशी भारती 82.9%, अंशिका 82% तथा बाबी देवल 82% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
वही इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में अभिनय गुप्ता 89.3%, आयुष अग्रहरी 84%, रवि प्रकाश मौर्या 83%, आनन्द 83%, हिमांशु गुप्ता 83%, अमृता गुप्ता 82.2%, शाहिल 80.6%, वर्षा 80.2%, अरविन्द यादव 80.1% तथा अमन पटेल 80% अंक प्राप्त कर सफल रहे।
विद्यालय के प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ल व प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल ने कहा कि उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी ने एक बार फिर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर उत्कृष्ट शिक्षा की अपनी परंपरा को कायम रखा है। कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह एवं शिक्षक बसन्त कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार चौधरी, स्तुति मिश्रा, आंचल सिंह, संतोष सिंह, विनोद वर्मा, आलोक त्रिपाठी, गुलाब राव सहित समस्त शिक्षकों ने सभी सफल छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।













0 Comments