ताज विवांता में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से स्नेहिल भेंट, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 ताज विवांता में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से स्नेहिल भेंट, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बस्ती/गोहाटी । नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने असम के राजधानी गोहाटी स्थित होटल ताज विवांता में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से स्नेहिल भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। यह मुलाकात असम प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के सौजन्य से संभव हो सकी, जिसने स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

इस दौरान इंजीनियर अरविंद पाल ने नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र की राजनीतिक, सामाजिक एवं विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। उन्होंने संगठन की जमीनी मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तार से चर्चा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता ही है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को निष्ठा, परिश्रम और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर भी विशेष बल दिया।

इंजीनियर अरविंद पाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का सरल एवं सहज स्वभाव, दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा हर कार्यकर्ता को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि इस भेंट से उन्हें नई ऊर्जा मिली है और वे क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त किया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और संगठनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।

यह स्नेहिल भेंट भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है और आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने में सहायक सिद्ध होगी।

Post a Comment

0 Comments