पत्रकार पर हमला, जिले में आक्रोश—SP से सख्त कार्रवाई की मांग
बस्ती: जिले के दुबखरा स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर बीती रात वैदिक द्विवेदी पत्रकार के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित पत्रकार वैदिक द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह को लिखित तहरीर सौंपते हुए पंप संचालक व उसके सहयोगी करुण सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद जिले के पत्रकारों और प्रबुद्ध वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मीडिया कर्मियों ने दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग के साथ-साथ फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था लागू करने की अपील की है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पंप और ढाबा संचालक अनैतिक लाभ के लिए संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों को काम पर रखते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन को अनिवार्य करने और सभी संस्थानों से कर्मचारियों की सूची थाने में जमा कराने की मांग उठाई गई है।
पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए CCTV फुटेज और गवाहों के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो पत्रकार संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।













0 Comments