रुधौली विधानसभा में गैस सिलेंडर समस्या को लेकर चांदनी चौधरी का जोरदार प्रदर्शन, समर्थकों संग DM कार्यालय पर धरना

 रुधौली विधानसभा में गैस सिलेंडर समस्या को लेकर चांदनी चौधरी का जोरदार प्रदर्शन, समर्थकों संग DM कार्यालय पर धरना

रुधौली विधानसभा की भावी प्रत्याशी चांदनी चौधरी ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान चांदनी चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की उपलब्धता, बढ़ती कीमतों और वितरण में अनियमितताओं से लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

धरना-प्रदर्शन में शामिल समर्थकों ने भी जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को रखा और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments