बस्ती प्रेस क्लब में दुर्गाअष्टमी पर भव्य फलाहार कार्यक्रम, अध्यक्ष विनोद उपाध्याय व महामंत्री महेंद्र तिवारी के संयोजन में हुआ आयोजन
बस्ती। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व एवं दुर्गाअष्टमी के शुभ अवसर पर बस्ती प्रेस क्लब में एक भव्य फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय एवं महामंत्री महेंद्र तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेश व जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, भाईचारा और एकता का संदेश भी दिया गया। फलाहार के दौरान सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने सभी लोगों को नवरात्रि एवं दुर्गाअष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की।
वहीं प्रेस क्लब के महामंत्री महेंद्र तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में भाईचारा और समरसता का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब हमेशा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता रहेगा।
अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ वी के वर्मा, जगदीश प्रसाद शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा, वशिष्ठ पांडे, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश पांडे, राकेश तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, आनंद गौतम, राहुल पटेल, सतीश श्रीवास्तव, दिनेश पांडे दिलीप सिंह, लवकुश सिंह, राकेश तिवारी, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेंद्र उपाध्याय, राजेश मिश्रा, कपीश मिश्रा, अब्दुल कलाम, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













0 Comments