बस्ती के बगरिया गांव में आग से नुकसान, समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी व चांदनी चौधरी ने पहुंचकर की मदद

 बस्ती के बगरिया गांव में आग से नुकसान, समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी व चांदनी चौधरी ने पहुंचकर की मदद

जनपद (एएसपी टाइम्स)बस्ती की विधानसभा क्षेत्र रुधौली (309) के अंतर्गत ग्राम बगरिया में अचानक आग लगने से एक परिवार का घर और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी अपनी पत्नी एवं भावी प्रत्याशी चांदनी चौधरी के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान की तथा दैनिक उपयोग के आवश्यक घरेलू सामान भी उपलब्ध कराए, ताकि परिवार को इस मुश्किल समय में कुछ राहत मिल सके।

समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए इस तरह की घटना बहुत ही दुखद और पीड़ादायक होती है। ऐसे समय में समाज के सभी लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हम हमेशा क्षेत्र के जरूरतमंद और पीड़ित लोगों के साथ खड़े रहेंगे। जहां भी किसी को मदद की आवश्यकता होगी, वहां हम अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे।”

वहीं चांदनी चौधरी ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर पीड़ित परिवार को हौसला दिया।



Post a Comment

0 Comments