समाजसेवी डॉ. वी. के. वर्मा ने होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ, सुरक्षित एवं संयमित उत्सव मनाने की अपील

समाजसेवी डॉ. वी. के. वर्मा ने होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ, सुरक्षित एवं संयमित उत्सव मनाने की अपील

बस्ती (एएसपी टाइम्स)जनपद के प्रख्यात समाजसेवी डॉ. वी. के. वर्मा ने रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर अपनी रचनाओं के माध्यम से समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे त्योहारों को पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक मर्यादाओं के साथ मनाएं। उन्होंने जनपदवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि होली के अवसर पर अपने घरों में शुद्ध सामग्री से बनी मिठाइयों का ही सेवन करें तथा बाहर से खरीदे गए खोवा, पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों के प्रयोग से यथासंभव बचें, ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से दूर रहा जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि होली के उत्सव में नशे से पूर्णतः दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति से बचें। होली को हर्षोल्लास, शांति और आपसी सम्मान के साथ मनाना ही इस पर्व की वास्तविक भावना है।

अंत में डॉ. वी. के. वर्मा ने समस्त जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियों के रंग भर दे।

Post a Comment

0 Comments