बस्ती सदर के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने जनपदवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, 2027 में पार्टी से अवसर मिलने पर फिर से सेवा का जताया संकल्प

बस्ती सदर के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने जनपदवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, 2027 में पार्टी से अवसर मिलने पर फिर से सेवा का जताया संकल्प

बस्ती (एएसपी टाइम्स)बस्ती सदर के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने होली के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि बस्ती की जनता ने उन्हें हमेशा स्नेह और सम्मान दिया है, जिसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। पूर्व विधायक ने अपील की कि सभी लोग शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ होली मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

दयाराम चौधरी ने कहा कि यदि उनकी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पुनः अवसर देती है तो वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बस्ती सदर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता का आशीर्वाद और सहयोग उन्हें आगे भी मिलता रहेगा और वह जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर होली मनाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments