होली के पावन पर्व पर सतीश सोनकर ने 311 विधानसभा महादेवा के सभी नागरिकों को दी शुभकामनाएं, विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता

 होली के पावन पर्व पर सतीश सोनकर ने 311 विधानसभा महादेवा के सभी नागरिकों को दी शुभकामनाएं, विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता

बस्ती भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य सतीश सोनकर ने होली के पावन अवसर पर 311 विधानसभा महादेवा के समस्त विधानसभावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सतीश सोनकर ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि रंगों के इस त्योहार को शांति, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान के साथ मनाएं तथा सामाजिक एकजुटता को और मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि होली हमें पुरानी कटुताओं को भूलकर नई सोच और नई शुरुआत करने की प्रेरणा देती है। हमें मिलकर अपने क्षेत्र को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

सतीश सोनकर ने आगे कहा कि यदि उन्हें 311 विधानसभा महादेवा से चुनाव लड़ने का अवसर मिलता है और पार्टी नेतृत्व उन पर विश्वास जताता है, तो वे क्षेत्र में जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद और पार्टी के सहयोग से वे विधानसभा वासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बेहतर सड़क, शिक्षा संस्थानों की मजबूती, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और किसानों के हितों की रक्षा होगी। “मेरा संकल्प है कि 311 विधानसभा महादेवा को विकास और प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाया जाए।

Post a Comment

0 Comments