कांशीराम ने दलित-पिछड़ों की आवाज बनकर सामाजिक न्याय की राजनीति को दी नई दिशा
बस्ती। (एएसपी टाइम्स) बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती पर रविवार को समाजवादी पार्टी ने उन्हें याद किया। ऑफिसर्स क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष व बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर योगदान पर चर्चा की।
मुख्य अतिथि सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि 15 मार्च 1934 को पंजाब के रूपनगर जिले में जन्मे कांशीराम ने भारतीय राजनीति में ऐसी रेखा खींची जो समय के साथ और गहरी होती चली गई। उन्होंने दलितों और पिछड़ों को एक मंच पर लाकर सामाजिक न्याय की नई राजनीति की नींव रखी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक महेन्द्रनाथ यादव, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी और कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि कांशीराम ने वंचित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति को प्रेरित करते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी आंदोलन के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी कांशीराम को इटावा से सांसद बनने का अवसर देकर सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूत किया था।
कार्यक्रम में अंकुर गौतम, राजेश गौतम, पंकज निषाद, अनिल निषाद, हरीश गौतम, संजय गौतम, रजनीश यादव, आर.डी. निषाद, हरेश्याम विश्वकर्मा, राजेन्द्र चौरसिया, सीताराम चौरसिया, आर.डी. गोस्वामी, राजकपूर यादव, राजाराम यादव, जमील अहमद, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, प्रवीण पाठक, दयाशंकर मिश्र, बुद्धिसागर, गीता भारती, मंशाराम कन्नौजिया सहित हजारों की संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।













0 Comments