पीडीए दिवस पर अखिलेश यादव को बसपा नेता डॉ. सचिन श्रीवास्तव का जवाब, बोले – “मायावती जी हमेशा कांशीराम जी की जयंती भव्य तरीके से मनाती हैं”

 पीडीए दिवस पर अखिलेश यादव को बसपा नेता डॉ. सचिन श्रीवास्तव का जवाब, बोले – “मायावती जी हमेशा कांशीराम जी की जयंती भव्य तरीके से मनाती हैं”

बस्ती: (एएसपी टाइम्स) बहुजन समाज पार्टी के नेता डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कांशीराम जी की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। डॉ. सचिन ने कहा कि बहुजन आंदोलन के महानायक और बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती को लेकर बसपा का हमेशा से सम्मानपूर्ण और भव्य आयोजन रहा है।

डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती जी के नेतृत्व में हर वर्ष लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में कांशीराम जी की जयंती पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित किया था और बसपा उनके मिशन को आगे बढ़ाने का काम लगातार कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ राजनीतिक दल आज कांशीराम जी के नाम का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि उनके विचारों और उनके मिशन को जमीन पर लागू करने का काम बसपा और मायावती जी ने ही किया है।

डॉ. सचिन ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा कांशीराम जी की विचारधारा, उनके संघर्ष और उनके सामाजिक परिवर्तन के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments