मूडघाट की सहज गैस एजेंसी पर हंगामा, बिना बुकिंग सिलेंडर डिलीवरी दिखाने का आरोप
बस्ती:(एएसपी टाइम्स) मूडघाट स्थित सहज गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर वितरण को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना बुकिंग किए ही सिस्टम में सिलेंडर बुक और डिलीवर दिखा दिया जाता है।
लोगों का कहना है कि रिकॉर्ड में उनके नाम से 12-12 सिलेंडर तक डिलीवर दिखा दिए गए हैं, जबकि उन्हें अब तक एक भी सिलेंडर नहीं मिला। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भी आ जाता है, जिससे लोगों में नाराज़गी बढ़ गई है।
आरोप है कि गैस वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। इसी शिकायत को लेकर बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पहुंच गए और मामले की जांच की मांग की।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित गैस कंपनी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।













0 Comments