मुकेश श्रीवास्तव पुनः बने जिला अध्यक्ष, नवीन श्रीवास्तव को मिली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी; 2 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा

मुकेश श्रीवास्तव पुनः बने जिला अध्यक्ष, नवीन श्रीवास्तव को मिली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी; 2 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा

बस्ती:(एएसपी टाइम्स) भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में शनिवार को कायस्थ सेवा ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश श्रीवास्तव को पुनः जिला अध्यक्ष बनाया गया, जबकि नवीन श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही आलोक श्रीवास्तव को महामंत्री तथा अरुण श्रीवास्तव को जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया।

इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने तथा पद और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन समाज की एकता और उत्थान के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे। उन्होंने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

मंडल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ सेवा ट्रस्ट सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के हित में कार्य करेगा और समाज सेवा के कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाती है और इस बार भी इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों से सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपेक्षा की गई है।

इस अवसर पर के.के. श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव (मास्टर साहब), मयंक श्रीवास्तव, राजेश प्रताप श्रीवास्तव और डॉ. सौरभ सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी दुर्गेश श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, दुर्गेंद्र श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव और सुनील पांडेय सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments