होटल कुमार का भव्य उद्घाटन, सांसद राम प्रसाद चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
-मध्यम वर्ग और प्रतियोगी छात्रों के लिए राहत—बस्ती में खुला किफायती सुविधा वाला होटल कुमार
सांसद राम प्रसाद चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि होटल कुमार मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि बस्ती जैसे शहर में लंबे समय से ऐसी किफायती और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी। होटल कुमार इस आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने होटल के प्रोपराइटर एवं पूर्व प्रधान दिनेश कुमार वर्मा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
होटल के प्रोपराइटर एवं पूर्व प्रधान दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि होटल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले छात्रों की रहने और खाने की समस्या का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि अक्सर दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को शहर में किफायती और सुरक्षित ठहरने की सुविधा नहीं मिल पाती, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए होटल कुमार का निर्माण कराया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि होटल में ऐसी व्यवस्था की गई है कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग भी यहां ठहर सकते हैं और कम संसाधन वाले लोग भी। पैसे के अभाव में किसी को रहने और खाने की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। होटल का उद्देश्य सेवा भाव के साथ जरूरतमंदों को सहयोग देना है, ताकि कोई भी छात्र या यात्री असुविधा का सामना न करे।
दिनेश कुमार वर्मा ने यह भी कहा कि यदि बस्ती में होटल कुमार को लोगों का अच्छा सहयोग और सफलता मिलती है, तो भविष्य में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी इसी उद्देश्य के साथ होटल कुमार की शाखाएं खोली जाएंगी। इससे अधिक से अधिक लोगों को सस्ती और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में होटल कुमार मध्यम वर्गीय लोगों के लिए एक सुखद अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल शहर के विकास में सहायक होगी, बल्कि छात्रों और यात्रियों के लिए भी बड़ी राहत साबित होगी।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर वीरेन्द्र चौधरी, दिलीप चौधरी, सुरेश चौधरी, राजेश चौधरी, जनार्दन चौधरी सहित शहर के कई गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने इस नई पहल का स्वागत करते हुए होटल कुमार की सफलता की कामना की।
आइए देखते है रिपोर्ट














0 Comments