“केन्द्रीय बजट से हर वर्ग का सपना पूरा होगा”– संजय चौधरी
बस्ती (एएसपी टाइम्स) केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में किसान, मजदूर, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीबों सभी के लिए ठोस और दूरदर्शी प्रावधान किए गए हैं।
संजय चौधरी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को साकार करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और यह बजट भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। संजय चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।













0 Comments