श्रमिक दिवस पर 19 ने किया रक्तदानः उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने बढ़ाया हौसला
बस्ती (एएसपी टाइम्स) अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मेडिकल सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन द्वारा श्रमिकों की स्मृति में एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पचपेड़िया रोड स्थित बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक में आयोजित हुआ, जहां एसोसिएशन से जुड़े कुल 19 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त रचना केशरवानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। इसके माध्यम से हम किसी अज्ञात व्यक्ति की जान बचाकर मानवता की सेवा करते हैं।” उन्होंने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस तरह के आयोजनों को आगे भी जारी रखने की अपील की।
इस अवसर पर डा. प्रवीन एवं एसोसिएशन के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमिक दिवस पर रक्तदान कर समाज को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया गया है।
रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
राकेश कुमार उपाध्याय, उमंग शुक्ल, हरिओम चौधरी, सुनील कुमार राय, चंदन चौधरी, दुर्गेश दूबे, शानू कुमार, मनीष श्रीवास्तव, कयामुद्दीन, मुकुन्द मिश्र, शिवशंकर पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, हिमांशु अस्थाना, अनिल उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, मो. वसीम, पंकज पाण्डेय आदि।













0 Comments