सनातन प्रचार के लिए महंथ राजू दास और अंकित त्रिपाठी ने पैड़ा वाले बाबा को भेंट की वाहन
बस्ती: (एएसपी टाइम्स) सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंथ राजू दास ने पैड़ा धाम के महंथ गोविंद दास उर्फ पैड़ा वाले बाबा को वाहन भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह वाहन उनके धार्मिक और सामाजिक कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से दिया गया है। महंथ गोविंद दास ने आभार जताते हुए कहा कि इसका उपयोग वे गांव-गांव जाकर धर्म प्रचार और जनसेवा में करेंगे। इस पहल को संत समाज में सहयोग और समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अंकित त्रिपाठी ने कहा कि इस पहल के बाद क्षेत्र में संत समाज के बीच आपसी सहयोग और समन्वय की सराहना की जा रही है, वहीं श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।













0 Comments