आम बजट 2026-27 से आत्मनिर्भर और विकसित भारत को नई गति: यशकान्त सिंह
बस्ती (एएसपी टाइम्स) केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सितारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक बजट है। यह बजट माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सुदृढ़ आर्थिक नीतियों का सशक्त प्रतिबिंब है।
यशकान्त सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेज़ी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो सरकार की स्पष्ट नीति, मजबूत नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। बजट 2026-27 में किसानों, युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग और ग्रामीण भारत के लिए किए गए प्रावधान देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करता है और आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा।













0 Comments