बढ़नी में वशिष्ठ रामायण कथा के आठवें दिन मिश्रा परिवार पर बरसी गुरुकृपा, जगतगुरु रामभद्राचार्य जी ने दिया आशीर्वाद

 बढ़नी में वशिष्ठ रामायण कथा के आठवें दिन मिश्रा परिवार पर बरसी गुरुकृपा, जगतगुरु रामभद्राचार्य जी ने दिया आशीर्वाद

बस्ती (एएसपी टाइम्स) बढ़नी में चल रही वशिष्ठ रामायण कथा के आठवें दिन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा उपरांत जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने बढ़नी निवासी शिवबक्श प्रसाद मिश्रा के आवास पर पहुंचकर पूरे परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया।

स्वामी जी के आगमन से मिश्रा परिवार भावविभोर हो उठा। घर में धार्मिक वातावरण के बीच सभी परिजनों ने चरण वंदन कर उनका आशीष प्राप्त किया। परिवारजनों ने इसे अपने जीवन का परम सौभाग्य बताया।

परिवार के मुखिया श्री शिवबक्श प्रसाद मिश्रा ने कहा,

“हम लोग अपने आप को अत्यंत भाग्यशाली मानते हैं कि गुरुदेव हमारे घर पधारे। यह हमारे पूर्वजों के पुण्य का फल है। उनका सान्निध्य और आशीर्वाद हमारे परिवार के लिए जीवनभर की प्रेरणा रहेगा।”

वहीं उनकी पत्नी श्रीमती कुसुम लता मिश्रा ने भावुक होकर कहा,

“आज हमारा घर सच में पवित्र हो गया। गुरुदेव के चरण हमारे आंगन में पड़े, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। हम सब उनके आशीर्वाद से अभिभूत हैं।”

इस अवसर पर परिवार की बेटियां दीपमाला, रजत लता, प्रियंका, श्रेया सहित दामाद कृष्ण किशोर त्रिपाठी, मुकुल मिश्रा, सौरभ शुक्ला भी उपस्थित रहे। भतीजे अविनाश मिश्र (सनी), वैभव मिश्र, जयंत, शुभम मिश्र, राजन मिश्र, शिवम् मिश्र, प्रांशु मिश्र तथा नाती विभोर पाठक, शिखर तिवारी, देवांश मिश्रा और भाई अशोक मिश्रा, हरि प्रसाद नंदू मिश्र, चंद्रभूषण मिश्र, शीतला प्रसाद, देवी प्रसाद सहित अनेक परिजन मौजूद रहे।

स्वामी जी ने परिवार को धर्म, सेवा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनके आशीर्वचन सुनकर उपस्थित सभी श्रद्धालु धन्य हो गए। पूरे क्षेत्र में इस पावन अवसर की चर्चा रही और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

0 Comments