जीवन में खेलों का भी विशेष महत्व है-संजीव त्यागी

 जीवन में खेलों का भी विशेष महत्व है-संजीव त्यागी

बस्ती (एएसपी टाइम्स) पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कहा है कि जीवन में खेलों का भी विशेष महत्व है।  खेल खेलते समय लक्ष्य निर्धारण व एकाग्रता का होना अत्यंत आवश्यक है। लक्ष्य निश्चित हो तो सफलता भी

निश्चित है। खेल-खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।

  जिला वालीबाल संघ बस्ती एवं बजरंग बली सरस्वती व्यामशाला के तत्वाधान में आयोजित स्व0 जगदम्बिका देवी एवं स्व0 हनुमन्त प्रसाद मिश्र मेमोरियल

राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए उन्होनें कहा कि ऐसे आयोजन से खिलाडि़यों को मंच मिलता है और खिलाडि़यों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त

होता है। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, खेल शारीरिक, मानसिक और

सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीमवर्क, आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक सोच विकसित होती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सहायक होती, स्थानीय टीम व्यामशाला की ओर उन्होनें एक पारी खेल कर बिजयी खिलाडि़यों को पुरूस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय,वंश गोपाल मिश्र,राघवेन्द्र प्रसाद

मिश्रा, जीशान हैदर रिजवी, आशीष, परवेज, राजेश सोनी, मन्चल, अनुराग कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#nanfollowers #fallowerseveryone #asptimes

Post a Comment

0 Comments