विधानसभा क्षेत्र रूधौली में समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी जी द्वारा मानवीय सहायता का कार्य
बस्ती (एएसपी टाइम्स) रूधौली विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर समाजसेवी श्री मनोज कुमार चौधरी जी ने मानवता एवं सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। क्षेत्र के ग्राम पचारी कला पोस्ट खंभा निवासी श्री रमजान अली जी अपनी बेटी के निकाह को लेकर अत्यंत चिंतित और आर्थिक रूप से परेशान थे। लगातार तनाव और जिम्मेदारियों के कारण उनका स्वास्थ्य भी गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका था।
गांव के शुभचिंतकों द्वारा जब यह जानकारी श्री मनोज कुमार चौधरी जी तक पहुंचाई गई, तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपनी सेवा टीम को निर्देशित किया। उनके निर्देश पर छोटे नेता गिरजाशंकर गोंड, प्रतिनिधि श्री अमित सिंह, श्री संजय कुमार तथा अन्य टीम सदस्य तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
टीम ने समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी जी द्वारा भेजी गई आर्थिक सहायता परिवार तक पहुंचाई। साथ ही परिवार को यह भरोसा भी दिलाया गया कि निकाह से संबंधित किसी भी अन्य आवश्यकता, स्वास्थ्य समस्या या किसी प्रकार की परेशानी में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
समाजसेवी श्री मनोज कुमार चौधरी जी का यह संवेदनशील कदम क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद तथा पीड़ित परिवारों के लिए एक आशा और भरोसे का स्तंभ बन चुका है। वे लगातार अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं।
रूधौली की जनता ऐसे नेक कार्यों की सराहना कर रही है और समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी जी को क्षेत्र का सच्चा मसीहा मान रही है।













0 Comments