उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA का 'गद्दार' कौन? क्या है 14 वोट का खेल, 2 दल पर शक
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ताकत 427 वोटों की मानी जा रही थी, लेकिन चुनाव नतीजे में सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले. बीजेपी का दावा है कि विपक्षी इंडिया गठबंधन के 14 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है, जिसमें दो दलों पर शक जा रहा है. जानें कौन हैं ये...
सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं. महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके राधाकृष्णन ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की. 68 साल के एनडीए उम्मीदवार ने कुल 452 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों पर संतोष करना पड़ा.
सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं.
राज्यसभा सचिवालय के अनुसार, कुल 781 सांसद इस चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा थे. इनमें से 767 सांसदों ने मतदान किया. 15 वोट अमान्य घोषित हुए और 14 सांसदों ने मतदान से परहेज किया. इसमें बीजू जनता दल (7 सांसद), भारत राष्ट्र समिति (4 सांसद), शिरोमणि अकाली दल (1 सांसद) और पंजाब के दो निर्दलीय सांसद शामिल थे.













0 Comments