उपराष्ट्रपति का चुनाव जीते सीपी राधाकृष्णन, 452 मिले वोट

 उपराष्ट्रपति का चुनाव जीते सीपी राधाकृष्णन, 452 मिले वोट


एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले. उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है. विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले.

उपराष्ट्रपति चुनावः जानिए कितने पड़े वोट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 769 सांसदों ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया. उप राष्ट्रपति चुनाव में कुल 98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद छह बजे मतगणना प्रारंभ हुई.  लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य इस चुनाव में हिस्सा लेते हैं तथा इसमें विप जारी नहीं होता है.

Post a Comment

0 Comments