बस्ती में सीएम योगी ने सरस्वती विद्या मंदिर का किया शिलान्यास,
भारत के गौरवशाली इतिहास की दिलाए याद
सीएम योगी आदित्यनाथ विद्या भारती के नए प्रकल्प का भूमिपूजन कार्यक्रम में बस्ती पहुंचे थे मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है। सोच के अभाव में पहले यह प्रदेश बीमारू कहा जाता था आज वही उत्तर प्रदेश विकास का इंजन बन गया है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती जिले के बसहवा पहुंचे, जहां उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर बसहवा का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। सीएम का हेलिकॉप्टर जैसे ही हेलीपैड पर उतरा वैसे ही भारत माता की जय के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंजने लगा, इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया।
शिलान्यास मौके पर प्रांत प्रचारक रमेश जी सहित इनकी रही मौजूदगी
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के शिलान्यास मौके पर
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी, क्षेत्र संगठन मंत्री हेमचंद्र, विद्यालय समिति के अध्यक्ष गोपाल गाडिया, प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी और प्रधानाचार्य गोविंद सिंह मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विद्यालय के उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक हरैया अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख सॉऊघाट अभिषेक कुमार, ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह हिंदू युवा वाहिनी के विनय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला, भाजपा नेता अजय सिंह गौतम,विधायक हरैया प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख गौर जटाशंकर शुक्ला सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













0 Comments