डूसू चुनाव में छाया भगवा, ABVP ने चार में से तीन सीटें जीती, आर्यन मान बने अध्यक्ष
दिल्ली (एएसपी टाइम्स) विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में इस बार एबीवीपी का दबदबा रहा। एबीवीपी ने डूसू की चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की। एबीवीपी के आर्यन मान डूसू के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।
एबीवीपी को सचिव और सह-सचिव पद पर भी जीत मिली है। सचिव पद पर कुणाल चौधरी और सह सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत दर्ज की है। एनएसयूआई को डूसू चुनाव में सिर्फ उपाध्यक्ष पद से संंतोष करना पड़ा है। एनएसयूआई के राहुल झांसला डूसू के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।












0 Comments