पहले एशिया कप 2025 में भारत ने पांचवें ओवर में ही यूएई को नौ विकेट से हराया
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में जीत के साथ आग़ाज़ किया है. एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने यूएई को नौ विकेट से शिकस्त दी.
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएई की टीम 57 रनों पर ही सिमट गई थी.
इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने केवल 4.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 30 और शुभमन गिल ने 20 रनों की पारी खेली. जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने तीन तीन विकेट चटकाए.













0 Comments