दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बस्ती में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
बस्ती(ASP TIMES)दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें राखी बनाने की प्रतियोगिता, स्वीट मेकिंग प्रतियोगिता, नो फायर कुकिंग, और मेहंदी लगाने की प्रतियोगिता शामिल थी।
रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व, विद्यालय की बालिकाओं ने राखी बांधकर इस पवित्र त्योहार को मनाया गया। इसके बाद, विद्यालय में बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों का चयन किया गया, स्कूल के प्रिंसिपल गोपाल त्रिपाठी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया। चयन करने वाली समिति में वेद प्रकाश सिंह, दिव्या त्रिपाठी, भूपेंद्र त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, वंदना पांडे, स्वाति सिंह, शिवेंद्र त्रिपाठी, और अंगद चौरसिया सहित सभी शिक्षकों ने अपना योगदान दिया।
प्रबंधक जेपी सिंह और प्रिंसिपल गोपाल त्रिपाठी ने कहा की रक्षाबंधन एक खुशी का अवसर है जो भाई-बहन के बीच विशेष बंधन का सम्मान करता है। यह त्यौहार हर साल हिंदू माह श्रावण की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। बहनें अनुष्ठान के लिए राखी, मिठाई और अन्य वस्तुओं से युक्त एक थाली तैयार करती हैं। राखी सिर्फ एक धागा नहीं बल्कि स्नेह, विश्वास और साझा किए गए वादों का प्रतीक है।
इस अवसर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।













0 Comments